इटावा औरैया, मार्च 25 -- भगवान श्रीहरि वैर भाव से भी नाम स्मरण करने पर जीव का कल्याण करते हुए भवसागर से पार करा देते हैं। श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से सभी जीवों का परमानंद होता है। यह बात बरेली हाईवे पर अकबरपुर कल्ला बाग पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भगवताचार्य रामजी तिवारी ने कही। पूर्व प्रधान स्व.जयदयाल दीक्षित के बेटे अनिल दीक्षित की ओर से भागवत कराई जा रही है। भगवताचार्य ने भक्त शिरोमणि ध्रुव, प्रहलाद सहित अन्य कई प्रसंगों को संगीतमय श्रवण कराते हुए अध्यात्म की गंगा बहाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। राजेश दीक्षित राजू आदि व्यवस्था संभाले हुए हैं। शनिवार 28 मार्च को भंडारा के साथ इस धार्मिक आयोजन को विश्राम दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.