हरिद्वार, मार्च 12 -- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के अधिष्ठान में वैयक्तिक सहायक परीक्षा-2025 के सापेक्ष द्वितीय प्रश्नपत्र्र प्रायेगिक परीक्षा के अन्तर्गत अंग्रेजी टकंण परीक्षा (अर्हकारी-अनिवार्य प्रकृति) का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी 21 मार्च से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यह परीक्षा जनपद हरिद्वार (जिला कोड-01) के एकल परीक्षा केन्द्र ज्ञानोदय लैब परीक्षा भवन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार में 07 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिये औपबन्धिक रूप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 21 मार्च से आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस संबंध में आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय की ओर से वेबसाइट पर विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...