सिद्धार्थ, मार्च 15 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज कस्बे के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मैदान में शनिवार को भाजपा नेता रामकुमार उर्फ चिनकू यादव की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि होली का पर्व वैमनस्यता भूलकर मिलजुल कर रहने की सीख देने वाला त्योहार है।सांसद ने कहा कि होली का त्योहार हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वह त्योहार है जो कितनी भी लोगों के बीच मनमुटाव हो उसे दूर कर देता है। यही हमारी सनातन संस्कृति है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सौहार्द का भाव जाग्रत होता है। सांसद ने अमेरिका इजराइल व ईरान के मध्य हो रहे जंग को लेकर सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहतर नीति के चलते भारतवासियों को किसी भी संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। देश के पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.