नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में धुआं उड़ा रखा है। उन्होंने अभी तक टी20 क्रिकेट में 10 ही पारियां खेली है, मगर उनकी तूफानी बैटिंग का हर कोई कायल हो गया है। भारतीय टॉप ऑर्डर में जगह ना होने की वजह से वैभव को अभी तक बहुत ही कम मौके मिले हैं, मगर जितने मिले हैं उसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाने की कोशिश की है। वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इंग्लैंड में हुआ था, इसके बाद उन्होंने जिम्बाब्वे का दौरा किया जहां वह प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। इसके बाद वह एशियन गेम्स के लिए जापान गए, जहां टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल जीता। अब वैभव न्यूजीलैंड की सरजमीं पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। अपने छोटे से करियर में 4 देशों में धमाल मचाने वाले वैभव का अभी भी भारतीय सरजमीं पर डेब्यू होना बाकी है। उनके धमाकेदार बैटिंग करने के अ...