नई दिल्ली, मई 17 -- Most sixes in an IPL season: वैभव सूर्यवंशी का नाम आपने कुछ दिन तक नहीं सुना होगा। इसके पीछे की वजह यह थी कि राजस्थान रॉयल्स का पिछले एक सप्ताह में कोई मैच ही आईपीएल 2026 का शेड्यूल नहीं था। हालांकि, रविवार की शाम को राजस्थान की टीम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। इस दौरान सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जबकि वैभव की नजरें आईपीएल के एक सीजन में भारत का नया सिक्सर किंग बनने पर होंगी। वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 3 छक्के जड़ दिए तो वह एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। यह रिकॉर्ड अभी तक अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलत...