नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- भारत बनाम न्यूजीलैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में 24 अक्टूबर को खेला जाना है। सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बनाने वाले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। ईशान किशन चोट के चलते दूसरे टी20 से बाहर हो गए हैं, ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर प्लेइंग XI में बदलाव करने को मजबूर हो गए हैं। दरअसल, अय्यर और गंभीर की जोड़ी बैटिंग ऑर्डर में कम ही बदलाव करती है। वैभव सूर्यवंशी जैसा टैलेंटेड खिलाड़ी बेंच गर्म कर रहा है। मगर इनका मानना है कि जब तक कुछ टूटा नहीं है तो उसे जोड़ें क्यों? भारत अभी भी अपनी वर्ल्ड कप विनिंग ओपनिंग जोड़ी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज कर रहा है। ईशान किशन, तिलक वर्मा और कप्तान अय्यर बैटिंग ऑर्डर में प्रमुख नाम है। हालंकि अब ईशान किशन...