नई दिल्ली, मई 1 -- राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धमाल मचा रखा है। जारी सीजन में वह 400 रनों का आंकड़ा छू चुके हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में बरकरार है। विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास शुक्रवार को टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक मई को आईपीएल मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा और वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। राजस्थान के युवा बल्लेबाज ने जारी सीजन में छक्कों की बरसात कर दी है और अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में 100 छक्के लगाने से सिर्फ एक छक्का दूर हैं। अगर वह ये मुकाम हासिल करने में सफल होते हैं तो वह 100 छक्...