नई दिल्ली, मई 29 -- राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान के बाहर गए। हालांकि वह जब तक क्रीज पर थे, विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से भी ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ खेल रहे थे। राजस्थान की गुजरात के खिलाफ शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में ही दो विकेट गंवा दिए, जिसके बाद रविंद्र जडेजा ने वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर पारी को संभाला और पावरप्ले में टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया। हालांकि रविंद्र जडेजा ज्यादा देर तक क्रीज पर रुक नहीं सके और दर्द के कारण मैदान से बाहर चले गए।जडेजा हुए थे रिटायर्ड हर्ट राजस्थान रॉयल्स ने दो ओवर के अंदर ही यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और रविंद्र जडेजा के बीच तीसरे व...