नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- वैभव सूर्यवंशी भले ही इस समय भारतीय प्लेइंग इलेवन का नियमित हिस्सा ना हों, लेकिन दो साल में ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर सनसनी मचा दी है। बल्कि यह कहा जाए कि विश्व स्तर पर वे सनसनी बन गए हैं तब भी गलत नहीं होगा। क्रिकेट की बात करें तो सूर्यवंशी शायद 15 साल की उम्र में दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी होंगे। सूर्यवंशी ने भारत के टी20 विश्व कप विजेता अधिकांश क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया है। जैसे- जैसे उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रतिस्पर्धा भी बढ़ती जा रही है। ध्रुव जुरेल का मानना ​​है कि इस युवा खिलाड़ी की प्रतिभा उन्हें बाकियों से कहीं बेहतर बनाती है। क्या ध्रुव जुरेल खुद की तुलना वैभव सूर्यवंशी से कभी करते हैं या करना चाहिए जब इस बारे में उनसे पूछा गया तो जुरेल ने इससे साफ ...