नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- वैभव सूर्यवंशी। आईपीएल के दौरान ये नाम हर किसी के जुबान पर है। मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में उन्होंने जिस तरह जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर 2 छक्के जड़े, उसकी चर्चा हर तरफ है। 14 गेंदों में 39 रन की ऐसी धुआंधार पारी खेली कि विपक्षी टीम के मुख्य कोच के साथ-साथ कप्तान तक मुरीद हो गए। मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने मैच के बाद यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। वहीं एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या तो मैच के बाद सीधे सूर्यवंशी के पास ही चले गए और शाबाशी दी।वैभव सूर्यवंशी का बैटिंग देखना अद्भुत: हार्दिक पांड्या मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा, 'एक 17 या 16 साल के लड़के को उस तरह खेलते देखना जिस तरह वह खेलता है, बहुत ही मोहक है। और इसक...