नई दिल्ली, मई 28 -- राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में खूब कोहराम मचाया। मात्र 29 गेंदों पर उन्होंने 97 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल थे। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े, मगर वह सुरेश रैना के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए। रैना का यह रिकॉर्ड है एक आईपीएल इनिंग में 25 गेंदों पर सबसे ज्यादा रन बनाने का। ऐसा लगता है कि उनका यह रिकॉर्ड इतिहास के पन्नों में अमर हो गया है। वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी भी उनके इस 12 साल पुराने रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए। यह भी पढ़ें- ऑरेंज कैप के लिए वैभव सूर्यवंशी की लड़ाई इन 2 खिलाड़ियों से, कोहली काफी दूर! सुरेश रैना ने यह रिकॉर्ड आईपीएल 2014 के क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स (उस समय किंग्स XI पंजाब...