वैभव सूर्यवंशी फेल हुए तो क्या, उनकी टीम बड़ी जीत की ओर अग्रसर, शाहबाज अहमद ने दिखाई ऑलराउंड प्रदर्शन
बेंगलुरु, अगस्त 24 -- भारतीय टीम से बाहर चल रहे हरफनमौला शाहबाज अहमद ने सोमवार को दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के दूसरे दिन 167 रन बनाने के बाद तीन विकेट झटके जिससे पूर्व क्षेत्र ने कमजोर पूर्वोत्तर क्षेत्र को फॉलोऑन के लिए मजबूर कर दिया। पूर्व क्षेत्र ने पहली पारी में 467 रन बनाने के बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र को महज 111 रन पर आउट कर दिया। त्रिपुरा के मध्यम गति के गेंदबाज अभिजीत सरकार ने 9.5 ओवर में 20 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि शाहबाज ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए। फॉलोऑन के बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट गंवाए सात रन बना लिए थे। उसे पारी की हार से बचने के लिए अभी 349 रन और बनाने हैं। मौसम ने अगर खलल नहीं डाला तो पूर्व क्षेत्र के तीसरे दिन के भीतर ही मुकाबला खत्म करने की पूरी संभावना है। रविवार के नाबाद 100 रन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.