नई दिल्ली, जून 1 -- राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फाइनल जीतने के बाद बताया कि उन्होंने सीजन शुरू होने से पहले अपनी डायरी में लिखा था कि इस सीजन वह 700 से ज्यादा रन बनाएंगे। वैभव ने इसके साथ ही अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देने की बात कही। 15 साल के बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में धमाल मचाया हुआ था। वह जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए फाइनल के दौरान राजस्थान के सलामी बल्लेबाज स्टेडियम में मौजूद रहे और मुकाबला खत्म होने के बाद 5 अवॉर्ड भी अपने नाम किए।700 रन बनाऊंगा वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल के बाद ब्रॉकास्टर से बातचीत में बताया कि सीजन शुरू होन...