नई दिल्ली, जून 16 -- इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए मैच बहुत ही ज्यादा विवादों से घिरा रहा। पहले तो श्रीलंका की टीम को 10 रन पेनल्टी के रूप में अंपायर ने दिए। आखिरी गेंद पर भारत जीत सकता था, लेकिन नो शॉट ऑफर नहीं दिया। खराब लाइट में सुपर ओवर कराया गया। सुपर ओवर में भी थर्ड अंपायर ने हाईट की नो बॉल दी। भारतीय कप्तान ने आवाज भी उठाई, लेकिन फिर मैच खेला गया। सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए वैभव सूर्यवंशी आए, जो 17 रनों की चेज नहीं करा सके। सुपर ओवर के बाद जब वैभव लौट रहे थे तो फिर से ड्रामा हो गया, जहां सूर्यवंशी ने श्रीलंका के एक खिलाड़ी को धक्का दे दिया। ऐसे में सवाल ये है कि क्या इस मामले में वैभव पर कोई कार्रवाई होगी या उन पर बैन लगेगा? इसके बारे में जान लीजिए।पहले समझिए कि मामला क्या है? दरअसल, जब सुपर ओवर में वैभव सूर्यवंशी 17 रन नहीं बना सक...