नई दिल्ली, जून 6 -- वैभव सूर्यवंशी ने अपने दमदार प्रदर्शन से टीम इंडिया के सिलेक्शन के दरवाजे तोड़ दिए हैं। 15 साल के युवा ओपनर को ना सिर्फ आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज बल्कि एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारतीय स्क्वॉड में चुना गया है। वह भारतीय टीम में सिलेक्ट होने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर हैं। सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में जमकर गदर काटा। उन्होंने 16 मैचों में 237.30 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 776 रन जुटाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए। वह तीन बार तो 90 प्लस रन बनाकर आउट हुए। सूर्यवंशी को पिछले कुछ हफ्तों से लगातार सीनियर टीम में शामिल करने की मांग उठ रही थी, जो अब हकीकत का रूप ले चुकी है। सूर्यवंशी को लेकर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने खरा सच कबूलते हुए कहा कि युवा सनसनी न...