नई दिल्ली, जून 6 -- वैभव सूर्यवंशी को शनिवार को एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टीम में जगह मिली है। इसके अलावा युवा बल्लेबाज को आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए भी टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही 15 साल की उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन को पाकिस्तान के दौरे के लिए 1989 में 16 साल की उम्र में टीम में मौका मिला था।वैभव सबसे युवा खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी को अंडर-19 क्रिकेट और फिर आईपीएल 2026 में इंटरनेशनल स्तर के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का इनाम मिला है। वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने...