नई दिल्ली, मई 28 -- आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने। सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता। पहले फील्डिंग का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स की पारी शुरू हुई। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी के लिए उतरे। एशान मलिंगा गेंदबाजी के लिए आए। सूर्यवंशी को पांचवीं गेंद पर स्ट्राइक मिली। गेंद डॉट रही। उसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने सिक्स उड़ा दिया। इस पहले छक्के के बाद तो 15 साल के इस बल्लेबाज ने ऐसा कोहराम मचाया कि सनराइजर्स के गेंदबाज पानी मांगने लगे। एक बार तो लगा कि यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का आईपीएल में 30 गेंदों में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तो टूटने वाला ही है, 175 रनों की सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड भी ध्वस्त होने वाला है। लेकिन वैभव सूर्यवंशी सिक्स मारने के चक्कर में 29 गेंदों में 97...