नई दिल्ली, मई 28 -- राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों के सामने सबसे बड़ी चुनौती 'वंडर किड' वैभव सूर्यवंशी के बल्ले पर अंकुश लगाने की होगी। इसके अलावा उनके शीर्षक्रम के बल्लेबाजों को भी आक्रामक खेल दिखाना होगा। क्वालिफायर 2 उसी मैदान पर है जहां बुधवार को वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से कोहराम मचाया था। ये बात गुजरात टाइटन्स को डरा भी सकती है। लिहाजा उसे इस 'बेबी बॉस' से सावधान रहना होगा। दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने शॉर्ट गेंद पर सूर्यवंशी को आउट किया था लेकिन इससे पहले उनकी गेंद पर शानदार छक्का पड़ा था। यह भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह हों या पैट कमिंस, किसी के रसूख से नहीं डरता वैभव सूर्यवंशी: जुरेल तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को भी सूर्यवंशी ने नहीं बख्शा। पंद्रह ...