नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- IPL 2026 Orange Cap: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच खेला गया। आरआर ने मुल्लांपुर के मैदान पर पीबीकेएस को छह विकेट से मात दी। राजस्थान टीम ने 223 रनों का विशाल टारगेट चार गेंद बाकी रहते चेज किया। पंजाब को सीजन में पहली बार हार का मुंह देखना पड़ा है। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पंजाब के खिलाफ तूफानी पारी खेली। उन्होंने 16 गेंदों में तीन चौकों और 6 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। सूर्यवंशी भले ही फिफ्टी से चूक गए लेकिन उन्होंने अभिषेक शर्मा से ऑरेंज कैप छीन ली। वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दो पायदान चढ़कर टॉप पर पहुंच गए हैं।IPL 2026 में ऐसा करने वाले पहले प्लेयर सूर्यवंशी ने अभी तक 9 मैचों में 400 रन बन...