नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के ओपनर वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म जारी है। पिछले मैच में शतक जड़ने वाले सूर्यवंशी ने मंगलवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ आतिशी बैटिंग की। वह मुल्लांपुर के मैदान पर सिर्फ सात रनों से फिफ्टी से चूक गए। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने 16 गेंदों में 43 रन बटोरे, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल हैं। सूर्यवंशी ने 223 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए आरआर को तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 20 गेंदों में 51 रन जोड़े। सूर्यवंशी को अर्शदीप सिंह ने चौथे ओवर में श्रेयस अय्यर के हाथों लपकवाया।सूर्यवंशी ने खतरे में डाला कोहली का रिकॉर्ड ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर सूर्यवंशी आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीयों की लिस...