नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- तिलक वर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने एशिया कप राइजिंग स्टार का आगाज नेपाल पर 306 रनों की धमाकेदार जीत के साथ किया। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने कुमार कुशाग्र और तिलक वर्मा के शतकों के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 332 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में नेपाल की टीम मात्र 26 रनों पर ही सिमट गई। जी हां, भारत ने यह मैच 300 से अधिक रनों के अंतर से जीता। नेपाल का यह स्कोर लिस्ट ए क्रिकेट का पांचवां सबसे बड़ा ऑलआउट स्कोर है। वहीं भारत की यह जीत ऐतिहासिक रही, क्योंकि टीम इंडिया पहली बार लिस्ट ए क्रिकेट में 300 से अधिक रनों से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा भी हिस्सा थे, मगर वह कोई कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। आइए भारत की नेपाल पर इस धमाकेदार जीत के 5 हीरों के ...