नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 अपने नाम की। यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट है, जो लाल गेंद से खेला जाता है। टूर्नामेंट के फाइनल में ईस्ट जोन की साउथ जोन से टक्कर हुई। गुरवार को मैच ड्रॉ रहा। ईस्ट जोन को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहली पारी की बढ़त के आधार पर विजेता घोषित किया गया। ईशान ब्रिगेड ने पहली पारी में 708 का स्कोर खड़ा करने के बाद साउथ जोन को 336 पर समेटकर 372 रनों की लीड ली थी। ईस्ट जोन ने अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 388 रन बनाए जिससे उसकी कुल बढ़त 760 हो गई। यह दलीप ट्रॉफी का 63वां संस्करण था। चलिए, आपको इस संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 5 प्लेयर के बारे में बताते हैं।ईशान किशन टॉप पर काबिज विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने दलीप ट्ऱॉफी 2026 में सबसे ...