नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- वैभव सूर्यवंशी के चाहने वालों का इंतजार खत्म होने को है। IND Vs NZ दूसरे टी20 में 15 साल के इस खिलाड़ी की वापसी हो सकती है। दरअसल, ईशान किशन चोटिल होने की वजह से इस मैच से बहार हो गए हैं। ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मौका दे सकते हैं। वैभव आखिरी बार भारत के लिए एशियन गेम्स में खेले थे, मगर अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के दौरान वह बेंच गर्म करते ही रह गए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी ऐसा नहीं लग रहा था कि वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिलेगा, क्योंकि टीम इंडिया संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के साथ बना रहना चाहती थी, मगर ईशान किशन की चोट ने गंभीर-अय्यर को वैभव को खिलाने के लिए मजबूर कर दिया है। वैभव सूर्यवंशी के कमबैक से पहले हम आ...