नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान के बल्लेबाजों की पोल खुली। घर पर शेर बनने वाले सभी खिलाड़ी मुश्किल इंग्लिश कंडीशन में ढेर हो गई। पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तीन टेस्ट मैचों की पहली पांच पारियों में पूरी टीम एक बार भी 200 रन का आंकड़ा नहीं छू पाई, वो तो एजबेस्टन टेस्ट की आखिरी पारी में 449 रन बनाकर उन्होंने थोड़ी बहुत लाज बचाई। पाकिस्तान के बल्लेबाजों के इस खराब प्रदर्शन से पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम काफी नाखुश है और उन्होंने वैभव सूर्यवंशी का नाम लेते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लताया है। उन्होंने सवाल किया है कि पीएसएल जो पाकिस्तान की सबसे बड़ी टी20 लीग है, उसे शुरू हुए 10 साल हो गए हैं, मगर वह आज तक एक अच्छा बल्लेबाज तैयार नहीं कर पाए हैं। यह भी पढ़ें- जायसवाल से लेकर रजाउल...