नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- वैभव सूर्यवंशी को सैंड ऑफ देने वाले सैम अयूब को अब अपने ही देश के पूर्व खिलाड़ियों से डांट पड़ रही है। शनिवार, 3 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, हालांकि सैम अयूब अपने बचकाने सेलिब्रेशन के चलते सुर्खियों में आ गए। वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद सैम अयूब ने गोद में बच्चे खिलाने जैसा सेलिब्रेशन किया। कुछ ही देर में उनका ये सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और भारतीय फैंस इसकी आलोचना करने लगे। यह भी पढ़ें- केएल राहुल की टॉप-5 में एंट्री, सचिन नंबर-1; भारत की हार में सबसे ज्यादा ODI शतककामरान अकमल ने लगाई सैम अयूब को डांट सूर्यवंशी को सैंडऑफ देने का टॉपिक एंकर ने एक चर्चा के दौरान शुरू किया, "क्या आपने वह एक्शन देखा...