नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को जब दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में मौका मिला और वे फ्लॉप रहे तो टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल उठे। हालांकि, दूसरे मैच में फिर से सैमसन ही खेले और वैभव सूर्यवंशी बाहर रहे। इस मैच में सैमसन ने 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। 22 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से वे 57 रनों की पारी खेलकर आउट हुए, लेकिन तब तक मैच भारत की मुट्ठी में आ गया था। मैच के बाद सैमसन से जब पूछा गया कि आप टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द मैच थे और फिर 3 मैचों के बाद ड्रॉप कर दिए गए, इसके बाद कोच गौतम गंभीर से क्या बात हुई? इस सवाल का जवाब सैमसन ने बड़े सलीके से दिया और बताया कि पूरा सिनेरियो आखिर क्या था। संजू सैमसन ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "इंडियन टी...