नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मौका मिलेगा या नहीं यह ना तो सोशल मीडिया तय करता है और ना ही बाहर का शोर, ऐसा कहना है भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का। वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका तब मिला, जब संजू सैमसन फेल हुए। इसके बाद सेमसन को जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं चुना गया, जहां अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ने खूब गदर काटा और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने। हालांकि इसके बावजूद अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। संजू सैमसन की वापसी के बाद सूर्यवंशी बेंच ही गर्म करते रह गए। एशियन गेम्स में कंडीशन के चलते वैभव और सैमसन दोनों को एकसाथ खेलने का मौका मिला, मगर अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में एक बार फिर दोनों में से किसी एक खिलाड़ी पर तलवार लटकी हुई है। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी य...