नई दिल्ली, मई 31 -- IPL 2026 में जितने भी मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने खेले, उस हर मैच के बाद उनके टीम इंडिया में डेब्यू करने के चांस बढ़ते चले गए। हालांकि, इस बीच भारत की टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान हुआ, जिसमें उनको जगह नहीं दी गई, लेकिन इंडिया ए के लिए उन्हें जरूर चुना गया। वहीं, आईपीएल 2026 के प्लेऑफ्स के दो मैचों में 90 से ज्यादा रन की पारी खेलने के बाद उनको भारतीय टीम में शामिल करने की वकालत और भी तेज हो गई। अब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का भी बयान सामने आ गया है, जिससे चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर पर भी दबाव बढ़ गया है। सचिन तेंदुलकर पहले ही इस 15 साल के लड़के की तारीफ कर चुके हैं और अब क्रिकइंफो ऑनर्स प्रोग्राम के दौरान शनिवार को चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से सामने सचिन तेंदुलकर ने कहा वह सूर्यवंशी को टेस्ट ...