वैभव सूर्यवंशी को मिला अपना बेस्ट स्पॉट, तो न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को दिखा दी अपनी क्लास
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- वैभव सूर्यवंशी को जब ईशान किशन के चोटिल होने पर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में मौका मिला था और वह फेल हो गए थे, तो लोग उनकी आलोचना भी कर रहे थे। हालांकि, उस मैच में भी सोचने और समझने वाली बात यह थी कि उन्हें नंबर 3 पर भेजा गया था, जो उनका बेस्ट स्पॉट नहीं है। उनका बेस्ट स्पॉट है पारी की शुरुआत करना। उन्हें 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में जब ओपनर के तौर पर मौका मिला तो पहली गेंद पर ही चौका जड़कर दिखा दिया कि उनका अपना बेस्ट स्पॉट क्या है। वैभव ने दूसरे टी20 मैच में फेल होने के बावजूद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को अपनी क्लास महज कुछ ही गेंदों में दिखा दी। सिर्फ 19 गेंदों का सामना उन्होंने किया और 45 रन ठोककर दम लिया। इस पारी में 4 चौके और 4 छक्के उनके बल्ले से आए। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.