नई दिल्ली, फरवरी 9 -- जूनियर लेवल पर वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बैटिंग ने कांग्रेस एमपी शशि थरूर को खूब इंप्रेस किया है। ऐसे में उन्होंने 14 साल के इस खिलाड़ी की 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर से तुलना करते हुए बड़ी बात कह दी है। वैभव सूर्यवंशी हाल ही में संपन्न हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक्शन में नजर आए थे, जिसे टीम इंडिया ने रिकॉर्ड 6ठी बार जीता था। फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 175 रनों की धुआंधार पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 15 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ कुल 150 रन सिर्फ बाउंड्री से ही बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी के इस अंदाज को देख शशि थरूर चाहते हैं कि जैसे सचिन तेंदुलकर को टीम इंडिया में कम उम्र में मौका मिल गया था, वैसे ही वैभव सूर्यवंशी को भी मिलना चाहिए। यह भी पढ़ें- पाक ने IND vs PAK मैच बॉयकॉट खत्म करने के लिए रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.