नई दिल्ली, अगस्त 9 -- वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड समेत कई धाकड़ गेंदबाजों की बखिया उधेड़ चुके हैं। हालांकि, 15 वर्षीय ओपनर ने इंटरनेशनल लेवल पर अभी तक आईपीएल जैसा रौद्र रूप नहीं दिखाया। उन्होंने पिछले महीने इंग्लैंड में इंटरनेशनल डेब्यू किया और तीन मैचों में फ्लॉप रहे। वह इंग्लैंड में पिच गेंदों के खिलाफ परेशान नजर आए। हालांकि, लंबे-लंबे छक्का जड़ने के लिए मशहूर सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। उन्होंने जिम्बाब्वे में तीन मैचों में 151 रन बटोरे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने सूर्यवंशी की शान में कसीदा पढ़ा है लेकिन वह एक रणनीति से कभी नहीं हिचकते। अपनी धारदार रफ्तार से खतरनाक बल्लेबजों के पसीने छुड़ने वाले ब्रेट ली ने 2015 में क्रिकेट क...