नई दिल्ली, मई 27 -- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने गदर काट रखा है। वह कम वक्त में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट फैंस और दिग्गजों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। उनका बल्ला आईपीएल 2026 में भी जमकर बोल रहा। युवा सनसनी को जल्द से जल्द टीम इंडिया में शामिल करने की मांग उठ रही है। इस बीच भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सिलेक्शन को लेकर अलर्ट किया है। गांगुली का मानना है कि सूर्यवंशी में बहुत प्रतिभा है लेकिन उन्हें अभी टेस्ट फॉर्मेट में शामिल नहीं करना चाहिए। वह चाहते हैं कि सूर्यवंशी फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलकर खुद को और निखारें। हालांकि, सूर्यवंशी को भारत की टी20 टीम में शामिल करने में गांगुली को कोई ऐतराज नहीं।'टेस्ट में जगह बनाने के लिए उसे.' गांगुली ने सूर्यवंशी को लेकर अपनी बेबाक राय का टाइम्स ऑफ इंडिया ...