नई दिल्ली, मई 10 -- टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक बड़ी भविष्यवाणी राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को लेकर की है। अश्विन ने वैभव को बॉक्स ऑफिस प्लेयर बताया है। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं। यहां तक कि उनकी उम्र अभी 15 साल है, लेकिन अश्विन ने कहा है कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में यह बल्लेबाज सनसनी मचा रहा है, उसी तरह तीनों फॉर्मेट में कमाल कर सकता है। जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि इस युवा खिलाड़ी का निडर रवैया और इतनी कम उम्र में गेंदबाजों पर हावी होने की क्षमता ने उसे भारतीय क्रिकेट की सबसे रोमांचक प्रतिभाओं में से एक बना दिया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके अश्विन ने कहा, "वह हर बॉलर की धुनाई कर रहा है। मुझे उसे टेस्ट मैच में खे...