वैभव सूर्यवंशी कैसे कर रहे हैं ऐसा कमाल, अब IIM में होगा रिसर्च
इंदौर, जून 3 -- भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) इंदौर एक विशेष अध्ययन शुरू करने जा रहा है। हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी करिश्माई बल्लेबाजी से दुनिया को हैरान कर देने वाले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी इस शोध का हिस्सा होंगे। इस अध्ययन का उद्देश्य केवल बाल प्रतिभाओं की उपलब्धियों का मूल्यांकन करना नहीं, बल्कि यह समझना है कि किसी बच्चे को असाधारण सफलता तक पहुंचाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका किसकी होती है। शोध में यह परखा जाएगा कि सफलता का आधार जन्मजात प्रतिभा और जीन हैं या फिर परिवार, स्कूल, प्रशिक्षक, सामाजिक वातावरण और अनुशासित अभ्यास।सफलता का विज्ञान समझेगा IIM शोधकर्ता यह जानने का प्रयास करेंगे कि कम उम्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली प्रतिभाओं के विकास में कौन-कौन से तत्व निर्णायक भूमिका निभाते हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.