नई दिल्ली, मई 30 -- वैभव सूर्यवंशी का जादू अब IPL 2026 में और नहीं दिखेगा क्योंकि उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस से हारकर बाहर हो गई है। जीटी ने 7 विकेट से आरआर को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। राजस्थान के टूर्नामेंट से बाहर होने की वजह से वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी जीतने का सपना जरूर टूट गया है, मगर अभी भी उनके पास ऑरेंज कैप जीतने का मौका है। जीटी के खिलाफ क्वालीफायर-2 में 96 रनों की शानदार पारी खेल वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की रेस में बढ़त बनाई हुई है। वह 776 रनों के साथ पहले पायदान पर हैं। अगर शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बल्ले से आरसीबी के खिलाफ फाइनल में बड़े रन नहीं निकलते हैं तो वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, चौके...