नई दिल्ली, जून 6 -- युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी बहुत तेजी से टीम इंडिया में सिलेक्शन की सीढ़ियां चढ़ने में कामयाब हो गए हैं। उन्हें शनिवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड, इंग्लैंड टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह दी। 15 साल के सूर्यवंशी श्रीलंका में ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का भी हिस्सा हैं। ट्राई सीरीज 9 से 21 जून तक आयोजित होनी है। सूर्यवंशी के सिलेक्शन ने बीसीसीआई को दुविधा में डाल दिया है। सलामी बल्लेबाज श्रीलंका में पूरी सीरीज खेलेगा या पहले रिलीज कर दिया जाएगा। वैसे, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने सूर्यवंशी को पहले रिलीज करने के संकेत दिए हैं ताकि वह आयरलैंड दौरे पर समय से जा सकें। आयरलैंड में दो मैचों की सीरीज 26 जून से शुरू होगी जबकि इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज का एक जुलाई से ...