नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- विराट कोहल से मिलने की ख्वाहिश हर एक क्रिकेट की होती है। अगर उनकी टीम के खिलाफ ही आप अगर ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर दो तो 'किंग' की नजरों में इज्जत और बढ़ जाती है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के साथ भी शुक्रवार, 10 अप्रैल को ऐसा ही हुआ। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से पटखनी दी। आरआर की जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी ही रहे, जिन्होंने 15 गेंदों पर अर्धशतक ठोकते हुए कुल 26 गेंदों पर 78 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। वैभव सूर्यवंशी को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी से पहले IPL में इस खिलाड़ी ने ठोकी थी 15 गेंदों पर 2 फिफ्टी!विराट कोहली के गिफ्ट ने बनाया वैभव सूर्यवंशी का दिल वैभव सूर...