नई दिल्ली, मई 22 -- वैभव सूर्यवंशी को अपनी टीम में लेने के लिए आने वाले वक्त में उनके अपने राज्य बिहार से जुड़ी आईपीएल फ्रेंचाइजी भी होड़ लगा सकती है! बिहार से जुड़ी फ्रेंचाइजी तो है ही नहीं फिर ये कैसे मुमकिन हो सकता है? दरअसल दिग्गज उद्योगपति और वेदांता ग्रुप के चेयरपर्सन अनिल अग्रवाल ने इसमें दिलचस्पी जताई है। वह इसे लेकर गंभीर भी दिख रहे हैं क्योंकि कहा है कि उनके लिए बिहार सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि इमोशन है। ऐसे में आने वाले वक्त में बिहार से जुड़ी फ्रेंचाइजी भी आईपीएल में दिखे तो हैरानी की बात नहीं होगी।बिहार के हैं वेदांता ग्रुप के मालिक अनिल अग्रवाल अनिल अग्रवाल बिहार के ही हैं। पटना उनकी जन्मभूमि है जहां 1954 में वह पैदा हुए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि बिहार की मिट्टी ने देश को बहुत से बेहतरीन क्रिकेटर दिए हैं, उसकी भी ...