नई दिल्ली, जून 20 -- वैभव सूर्यवंशी ने 13-14 साल की उम्र में ही धमाल मचाना शुरू कर दिया था। डोमस्टिक क्रिकेट में इतनी कम उम्र में डेब्यू करने के बाद उन्हें आईपीएल में भी जल्द ही मौका मिल गया था। वैभव सूर्यवंशी ने जब आईपीएल में पहला मैच खेला तो वह 14 साल के ही थे। इस खिलाड़ी ने हर मौके को दोनों हाथों से लपका और लगातार हर किसी को इंप्रेस किया। यही वजह है कि 15 साल की उम्र में उन्हें सीनियर टीम इंडिया टीम में भी चुना गया है। अब बिहार की एक और टीनएजर अक्षरा गुप्ता ने वनडे में तिहरा शतक जड़ हर किसी का ध्यान खींचा है। बिहार के खिलाड़ी इस समय खूब धमाल मचा रहे हैं और लगातार सुर्खियां बटौरने में लगे हुए हैं। यह भी पढ़ें- NZ को आखिरी गेंद पर नसीब हुई जीत, आयरलैंड ने अटका दी थी गत चैंपियन की सांसे 15 साल की अक्षरा गुप्ता ने बिहार वुमेंस अंडर-19 वनडे...