नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एसआरएच के खिलाफ मात्र 36 गेंदों पर अपना दूसरा IPL शतक जड़ा। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 12 गगचुंबी छक्के लगाए। वैभव ने अपनी इस पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में 1000 रन भी पूरे किए और इतिहास रचा। अब वैभव सूर्यवंशी के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड मिचेल ओवन के नाम दर्ज था। यह भी पढ़ें- वैभव शतक लगाने के बाद हुए चोटिल, स्टाफ के कंधे के सहारे मैदान से बाहर गएवैभव सूर्यवंशी ने 1000 टी20 रन बनाने के लिए ली 500 से भी कम गेंदें मिचेल ओवन ने 533 गेंदें खेलकर टी20 क्रिकेट में सबसे ...