दांबुला, जून 21 -- सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (94), कप्तान तिलक वर्मा (67), ऋतुराज गायकवाड़ (40) और अनुकूल रायॅ (39) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ए ने रविवार को वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ए के खिलाफ नौ विकेट पर 377 रनों का स्कोर खड़ा किया। दांबुला में श्रीलंका ए टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत ए के लिए सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य की सलामी जोड़ी ने अतिशी बल्लेबाजी की। वैभव के बल्ले से जब रनों का तूफान निकल रहा था तो एक समय भारत का प्रोजेक्टेड स्कोर 900 का दिखा रहा था।132 रन की ओपनिंग साझेदारी सूर्यवंशी और प्रियांश ने पहले विकेट के लिए महज 8.5 ओवरों में 132 रन जोड़ डाले। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के गेंदब...