नई दिल्ली, मई 30 -- वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 का आगाज जिस तूफानी अंदाज में किया था वैसे ही सीजन का अंत भी किया है। वैभव के क्रिकेट करियर के लिए ये सीजन बेहद महत्वपूर्ण रहा है और अब उनके लिए भारतीय टीम के दरवाजे खुलने वाले हैं। वैभव ने शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक सूझबूझ भरी पारी खेली, जिसने राजस्थान को ना सिर्फ मुश्किल परिस्थितियों से उबारा बल्कि उनके मैच में जीतने की संभावना को बढ़ा दिया था। हालांकि वैभव द्वारा 96 रनों की दमदार पारी बेकार चली गई क्योंकि गुजरात ने हाईस्कोरिंग मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बना ली। हालांकि वैभव के इस प्रदर्शन से पूर्व क्रिकेटर्स के साथ-साथ फैंस भी मुरीद हो गए हैं। वहीं वैभव के पिता ने पूरे सीजन के दौरान उनके बच्चे को सपोर्ट करने के लिए देशवासियों का धन्यवाद किया है और उन्होंने वैभव के आगे का प्ला...