नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- भारत बनाम न्यूजीलैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी शनिवार, 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बनाने वाले श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया वैसे तो प्लेइंग XI में ज्यादा बदलाव के बारे में नहीं सोच रही होगी, लेकिन ईशान किशन के चोटिल होने की वजह से उन्हें मजबूरन कम से कम 1 बदलाव तो करना होगा। पहले टी20 के दौरान ईशान चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से वह बैटिंग करने भी देरी से आए। बीसीसीआई ने बताया कि ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर हो गए हैं, ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के लिए वापसी के दरवाजे खुल गए हैं। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी नंबर-1, अभिषेक चौथे पायदान पर; टी20 में बेस्ट स्ट्राइक रेटवैभव सूर्यवंशी के साथ कौन करेगा ओपनिंग? वैभव सूर्यवंशी को कप्तान श्रेयस अय्यर ...