नई दिल्ली, मई 21 -- आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चर्चा उभरते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की हो रही है। वह 65 मैचों के बाद आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा छक्के और स्ट्राइक रेट की लिस्ट में भी सबसे आगे हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम में उन्हें शामिल किए जाने की चर्चा हो रही है। हालांकि पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और संजय मांजरेकर ने युवा सितारे की एक कमी उजागर की, जोकि भारतीय टीम में जगह बनाने पर उनके लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है। हालांकि राजस्थान रॉयल्स के पूर्व डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस ज़ुबिन भारुचा ने वैभव का सपोर्ट किया है। संजय मांजरेकर ने स्पोर्ट्स्टार पर राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारने के फैसले पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ...