नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे टी-20 मैच के लिए आकाश चोपड़ा ने अपनी प्लेइंग XI चुनी है। इसमें उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं दी है। उन्होंने पहले मैच में जो भारतीय टीम खेली थी उसमें सिर्फ 1 बदलाव किया है। वह बदलाव भी इसलिए किया है, क्योंकि वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए हैं। वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने के बाद आकाश चोपड़ा ने उनके स्थान पर रवि बिश्नोई को शामिल करने की बात कही है। आकाश चोपड़ा ने फिलहाल तो संजू सैमसन को अपनी प्लेइंग XI में जगह दी है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें प्रदर्शन करना होगा, तभी टीम में जगह रहेगी। पिछली पांच पारियों में संजू द्वारा बनाए गए सिर्फ 45 रनों के स्टैट्स को शो करते हुए चोपड़ा ने कहा कि इन आंकड़ों की वजह से आप ज्यादा दिन टीम इंडिया में खेल नहीं पाएंगे, क्योंकि पीछे वैभव सूर्यवं...