नई दिल्ली, जुलाई 21 -- शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इंग्लैंड में तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार झेलनी पड़ी। भारत ने लॉर्ड्स में आयोजित तीसरा मैच 27 रनों से गंवाया। इंग्लैंड ने 387/3 का स्कोर बनाया और भारत को 360/7 पर रोक दिया। विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल को लॉर्ड्स में भी नंबर-6 पर बैटिंग के लिए भेजा गया। उन्होंने 8 गेंदों का सामना करने के बाद महज 12 रन बनाए। राहुल ने बर्मिंघम वनडे में तीन गेंदों में एक रन बनाया था जबकि कार्डिफ में दूसरे मुकाबले में बीमार होने की वजह से नहीं खेले। राहुल को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजने से पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत खफा हैं। उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेडमेंट को आड़े हाथ लिया। उन्होंने इस फैसले को 'बड़ी नाइंसाफी' करार दिया। श्रीकांत ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी और स...