नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- शुक्रवार को ऑकलैंड के इडेन पार्क स्टेडियम में खेले गए चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों बड़ी हार मिली है। कीवी टीम ने मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए और भारत के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत से लड़खड़ाती रही और जैसे-तैसे 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन बना सकी। न्यूजीलैंड ने इस मैच को 87 रनों से अपने नाम किया। आज के मुकाबले में भारत ने अपनी प्लेइंग XI में दो बदलाव किए। पिछले मुकाबले में 19 गेंदों में 45 रनों की पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी की जगह ईशान किशन को खिलाया गया। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह मयंक यादव की वापसी हुई। हालांकि, इन दो बदलावों के...