नई दिल्ली, अगस्त 2 -- दलीप ट्रॉफी 2026 की 23 अगस्त से शुरुआत होने जा रही है। वैभव सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया है। विकेटकीपर ईशान किशन कप्तान हैं। 15 वर्षीय ओपनर ने आईपीएल में धमाल मचाने के बाद जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। वह इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हैं। हालांकि, लाल गेंद के क्षेत्रीय टूर्नामेंट में सूर्यवंशी को उपकप्तान नियुक्त करने पर अनेक लोग हैरान हैं क्योंकि ईस्ट जोन स्क्वॉड में अभिमन्यु ईश्वरन और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी प्लेयर हैं। वहीं, ईस्ट जोन के सिलेक्टर्स ने अपने फैसले का बचाव किया है। प्रवंजन मुल्लिक ने तो बड़ी भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी एक दिन टीम इंडिया के कप्तान बन सकते हैं। सूर्यवंशी ने अब तक बिहार के लिए आठ फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। वह इस साल अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप में उपक...