नई दिल्ली, जुलाई 24 -- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की तारीफ की है। 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक लगाया। तेज गेंदबाज ने उनकी बल्लेबाजी को अविश्वसनीय बताया है और उम्मीद जताई है कि युवा बैटर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ी सफलता हासिल करेगा। भारत ने जिम्बाब्वे को पहले मैच में सात विकेट से हराया। जिसमें मयंक यादव ने दो विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता और वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 18 गेंदों में रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी बनाया। यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स क्रिकेट का शेड्यूल हुआ जारी, इस कंडीशन पर होगा भारत-पाकिस्तान मैचउसके पास शानदार प्रतिभा है वैभव सूर्यवंशी को लेकर उन्होंने कहा, "उसकी बल्लेबाजी अविश्वसनीय है। जब मैंने उसे गेंद...