नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- अनुभवी खिलाड़ी भी नॉकआउट मैच में आकर दबाव महसूस करता होगा, लेकिन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के साथ ऐसा कुछ नहीं है। वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नॉकआउट मैचों में जमकर हल्ला बोलता है। साल 2026 के ही आंकड़ों को देखें तो आपको लगेगा कि ये किसी टीनएजर के आंकड़े नहीं हैं, बल्कि किसी दिग्गज बल्लेबाज के आंकड़े हैं, लेकिन आंकड़े सच्चाई बयां करते हैं, क्योंकि वाकई में 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने एक से एक बेहतरीन पारी खेली है। इस साल उन्होंने कब किस नॉकआउट मैच में कितने रन बनाए हैं? उसके बारे में जान लीजिए। गुरुवार 26 नवंबर को जब वे एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए उतरे तो उनसे उम्मीद थी कि वे बड़ी पारी खेलेंगे, क्योंकि पिछले मैच में 52 गेदों में दोहरा शतक जड़कर उन्होंने इतिहास रचा था...